
गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर पर हापुड़ से गढ़ के रास्ते पर गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। सड़क हादसे के दौरान यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राली को साइड कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
मामला शनिवार की रात का बताया जा रहा है जब गन्ने से लदी एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही बछलौता फ्लाईओवर पर पहुंची तो चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। हालांकि इस दौरान यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें पांच किलो के ग़ुलाल का पैकेट 99 रूपए में: 8191820867






























