हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 11 थानों में एक हफ्ते में 5-5 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे थाने के चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा सके। इसके लिए एक पुलिसकर्मी की तैनाती भी की जाएगी जो कि स्क्रीन पर निगाह रखेगा। स्क्रीन के साथ-साथ डीवीआर भी लगाई जाएगी। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रत्येक कमरे पर आठ से दस हजार रुपए का खर्चा आएगा। करीब पांच लाख रुपए की लागत से कैमरे लगाने का कार्य पूरा होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के सभी थानों में एक हफ्ते के भीतर पांच-पांच सीसीटीवी कैमरे लगाने की आदेश दिए हैं। इसके पश्चात हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी निर्देशों का पालन करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं जिन्होंने बताया कि कैमरे की फीड क्लाउड सर्वर पर अपलोड होगी।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























