प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ के आहार दिवस पर गन्ने के रस का स्टाल लगा












प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ के आहार दिवस पर गन्ने के रस का स्टाल लगा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ के आहार दिवस अक्षय तृतीया पर बुधवार को प्रातःकाल आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर अभिषेक सिंचन शान्ति धारा के उपरांत भगवान आदिनाथ विधान पाठ का आयोजन हुआ। जैन भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक विधान पाठ मे बैठकर पूजन पाठ किया। भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के सम्मुख अनेक दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान आदिनाथ की महाआरती की गई। मन्दिर के बाहर गन्ने के रस का स्टाल लगाया गया। जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन ने कहा कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव)ने अक्षय तृतीया के दिन एक लम्बे उपवास के बाद गन्ने के रस का आहार लेकर अपना उपवास खोला था। इसीलिए जैन धर्म मे अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। जैन समाज के कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, सुरेश चन्द जैन, चेयरमैन प्रदीप जैन, राजेश जैन, विधान संयोजक अनिल जैन क्राकरी वाले, अध्यक्ष अनिल जैन, उपाध्यक्ष सुधीर जैन, नितिन जैन, पुलकित जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, सतीश कुमार जैन, विकास जैन, तुषार जैन, आकाश जैन, अर्चित जैन, पंकज जैन, सुशील जैन, रेणुका जैन, मंजू जैन, बबीता जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।

जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601







  • Related Posts

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी भाषा मेरा अभिमान सरस्वती शिशु मंदिर ,मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया…

    Read more

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया विजडम वुड पब्लिक स्कूल, धनौरा हापुड़ के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जहां डॉ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया
    error: Content is protected !!