
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराबाद निवासी सत्येंद्र शर्मा पुत्र चंद्रपाल शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बीती शाम करीब 7:30 बजे ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था कि रास्ते में स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए दबंगों ने उसे रोका और जमकर मारपीट की। लाठियां से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित ने भाग कर अपनी जान बचाई जिसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला मंगलवार की रात का है जब छात्र ट्यूशन से घर लौट रहा था।तभी कुछ कार में सवार होकर आए दबंगों ने उस पर हमला कर दिया और उसे जमकर पीटा। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





























