
हापुड़ में एंट्री करते समय निजामपुर कट से प्रीत विहार क्रासिंग तक बनेगा स्मार्ट गेटवे कॉरिडोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण निजामपुर कट से प्रीत विहार क्रॉसिंग तक स्मार्ट गेटवे कॉरिडोर बनाएगा। दिल्ली की ओर से हापुड़ की एंट्री आकर्षक होगी। ऐसे में रंगीन फव्वारे, पौधे, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएगी। दो किलोमीटर लंबे स्मार्ट गेटवे कॉरिडोर के विकास की योजना बनाई गई है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है।
शहर में आने जाने के मुख्य रास्ते को आधुनिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाया जाएगा। शुरुआत में दिल्ली रोड को शामिल किया गया है जहां शहर का प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इस मार्ग को आधुनिक तकनीक, बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाएगा जहां पर बेहतर सड़क, सुंदर प्रवेश द्वार, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक व्यवस्था, हरियाली फुटपाथ, पार्किंग, सीसीटीवी, रंगीन फव्वारा, सिगनेज और सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित की जाएगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















