
सड़क हादसे के दौरान 20 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से सड़क पर गिरी डेढ़ साल की मासूम
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के ऊपर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान डेढ़ साल की मासूम बच्ची अपनी मां की गोद से उछल कर फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे सड़क पर गिर गई। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। रोती बिलखती बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों की आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी सागर ने बताया कि उनका भाई बृजघाट से कावड़ लेने के लिए गया हुआ था। वह पत्नी मीनू, डेढ़ साल की पुत्री मिष्ठी और अपने दोस्त अरुण के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार की दोपहर बाबूगढ़ छावनी में पुत्री की दवाई लेने के लिए गए थे। दवाई लेते समय उनके भाई का फोन आ गया जो बृजघाट से कावड़ लेने के लिए गया हुआ था। दवा लेने के बाद चारों बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट के लिए चल दिए। पुराने हाईवे स्थित कुचेसर चोपला फ्लाईओवर के ऊपर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में डेढ़ साल की बच्ची, मीनू की गोद से उछल कर फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी। घायल बच्ची को लोगों ने उठाया और उसके माता-पिता के पास लेकर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते उसे रेफर किया गया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















