
जरोठी रोड पर अवैध गोदामों की श्रृंखला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का जरौठी रोड अवैध कालोनी व बड़े-बड़े अवैध गोदामों का ठिकाना बना है। एचपीडीए का एक सुपरवाइजर अवैध निर्माण वालों से जमकर वसूली कर रहा है।
गढ़ रोड से जरौठी रोड को जाने वाले मार्ग पर कुछ दूर चलने के बाद बायें हाथ पर एक लम्बे-चौड़े मैदान में सैकड़ों की तादाद में प्लाट पर गोदाम बनाए गए है और अन्य प्लाटों पर गोदाम निर्माण प्रक्रिया जारी है, साथ ही मिट्टी का भराव जारी है। गोदामों तक माल परिवहन करने के लिए सड़कें बनाई गई है।
सूत्र बताते हैं कि किसान से कृषि भूमि का सौदा प्रोपर्टी के धंधेबाजों ने किया है जिसका भू-उपयोग नहीं बदलवाया गया है। इस भूमि के एक भाग को व्यवसायिक प्लाटों में बेचा गया जिस पर करीब 25-30 बड़े-बेड़ गोदाम बनाए गए है। ये सभी गोदाम अवैध रूप से निर्मित हुए है। अनेक प्लाटों पर अवैध गोदामों के निर्माण मिट्टी भराव का काम तेजी से चल रहा है।
अवैध व्यवसायिक भवनों के निर्माण से सरकार को भारी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। नागरिको की मांग है कि सरकार को राजस्व चोरी रोकने हेतु कड़े कदम उठाने चाहिए। नागरिकों ने मांग की है कि एचपीडीए के सुवरवाइजर की चल-अचल सम्पत्ति व खर्च आदि की जांच हो।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399































