
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष को पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया और एक व्यक्ति को मौके से हिरासत में लिया। साथ ही क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया। गांव में फिलहाल शांति है।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में सुखरान सिंह के घर में एक कार्यक्रम चल रहा था। सुखरान सिंह के यहां आए कुछ लोग कार्यक्रम स्थल से करीब 100 मीटर दूर जाकर लघुशंका करने लगे। अबुज़र नाम के व्यक्ति के मुर्गी फार्म के पास जब लघु शंका करने लगे तो लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बीच अबुज़र, अबुज़र का भाई, यतेन, रोहित में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई जिसमे प्रिंस और सागर घायल हो गए। इसके बाद दूसरे पक्ष को मामले की जानकारी हुई तो उसने भी कुर्सी और वाहन में तोड़फोड़ की।
इस दौरान जमकर बवाल हुआ। क्षेत्र वासियों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस के सामने ही गांव वालों ने मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो कुछ ही मिनटों में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053






























