जनपद हापुड़ निवासी ने साथी के साथ मिलकर 51 करोड़ की टैक्स चोरी की, ग्रेटर नॉएडा में गिरफ्तार












जनपद हापुड़ निवासी ने साथी के साथ मिलकर 51 करोड़ की टैक्स चोरी की, ग्रेटर नॉएडा में गिरफ्तार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद गौतमबुद्ध नगर के बिसरख कोतवाली पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर सरकार को 51 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी का प्रवीण और जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव बिघराऊ का सतेंद्र है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न फर्म की 10 मोहर, एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

आरोप है कि गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 85 फर्म बनाकर सरकार से जीएसटी रिफंड के नाम पर 51 करोड़ की टैक्स चोरी कर चुके हैं। पांच साल में साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए के बिल जारी किए जा चुके हैं। ग्रेटर नोएडा पुलिस की जांच में सामने आया है कि फर्जी फर्म के माध्यम से नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के तमाम बड़े व्यापारियों ने फर्जी बिल करवाए हैं। साथ ही जीएसटी रिफंड में करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा किया है।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365







  • Related Posts

    जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव दिनांक: 10/12/2025 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    पिलखुवा में बंदरों का आतंक

    🔊 Listen to this पिलखुवा में बंदरों का आतंक हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा में बंदरों के आतंक से लोग बुरी तरह भयभीत हैं और यह बंदर नागरिकों व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव

    जाने 10 दिसम्बर का सब्जियों का भाव

    पिलखुवा में बंदरों का आतंक

    पिलखुवा में बंदरों का आतंक

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस
    error: Content is protected !!