बेटी की बारात का इंतजार कर रहे पिता की बिगड़ी तबीयत, मौत












बेटी की बारात का इंतजार कर रहे पिता की बिगड़ी तबीयत, मौत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में अपनी बेटी की बारात का इंतजार कर रहे पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद पिता की मौत हो गई। ऐसे में खुशियां मातम में बदल गई। गमगीन माहौल में बेटी की विदाई हुई जिसमें सीमित लोग ही शामिल हुए।

आपको बता दें कि सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर के इरशाद ने अपनी बेटी इरम परवीन का निकाह बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पलवाड़ा गांव के जुबेर के साथ किया था। सोमवार को बेटी की बारात आनी थी। तभी 65 वर्ष वर्षीय इरशाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन के पिता की मौत की सूचना मिलने पर दूल्हे के स्वजन में भी मातम छा गया। सोमवार को ग्रामीण व रिश्तेदारों ने पहले गमगीन माहौल में पिता का दफीना किया जिसके बाद सीमित रिश्तेदारों के साथ गांव में बारात पहुंची और बेटी का निकाह किया। शाम करीब 6:00 बजे बेटी की विदाई हुई।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी







  • Related Posts

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    🔊 Listen to this शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर : जिले की दोनों सिंभावली एवं ब्रजनाथपुर चीनी मिलों ने मंगलवार को सात करोड़…

    Read more

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    🔊 Listen to this चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ से स्याना मार्ग रेलवे लाइन की मरम्मत के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील

    कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील
    error: Content is protected !!