
जन जागरूकता रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यातायात सुरक्षा माह के तहत जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नियमों का पालन करने की शपथ ली गई। क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह ने बताया कि नियमों का पालन न करने की वजह से अक्सर सड़क हादसे होते हैं जिसमें घायल लोगों की मौत भी हो जाती है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है जो कि वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक कर रही है।

मंगलवार को हापुड़ के मेरठ तिराहा पर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई जिसके बाद रैली ने लोगों को जागरूक किया और यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान चालकों को बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना कितना खतरनाक है? दो पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर ही गाड़ी चलाएं। नियमों का पालन करने से ही हादसों को टाला जा सकता है।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244






























