बंग्लादेश देश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में देश के महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): बंग्लादेश मे हिन्दुओ की निर्मम हत्याओं, मन्दिरों को तोड़े जाने,हिन्दुओं पर अत्याचार का जैन समाज ने कडा विरोध किया है। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन तथा महामंत्री अशोक जैन ने देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से तत्काल बंग्लादेश मे हिन्दुओ की हत्याओ, उनपर हो रहे अत्याचारो को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। जैन मिलन हापुड के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, महामंत्री सुशील जैन, कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन ने देश के राष्ट्रपति को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से बंग्लादेश मे हिन्दुओ की हत्याओ, अत्याचार, मन्दिरों को तोड़े जाने को रोकने की मांग की है।हापुड जनरल मर्चेंट एशोसियेशन के अध्यक्ष सुशील जैन, मंत्री अरविंद गोयल ने बंग्लादेश मे हिन्दुओ पर अत्याचार के विरोध मे आगामी 12 अगस्त को प्रातःकाल 11 बजे तक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























