
साप्ताहिक बाजार को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ के रामलीला मैदान में प्रत्येक रविवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार (पैठ) के स्थानांतरण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपजिलाअधिकारी को ज्ञापन दिया। आजाद समाज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता बुधवार को हापुड़ के रामलीला मैदान में एकत्र हुए और साप्ताहिक बाजार के आयोजन का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 फरवरी तक साप्ताहिक बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया गया तो वह पैठ नहीं लगने देंगे और पैठ मार्गो को बंद कर देंगे।
आजाद समाज पार्टी के जयप्रकाश ने बताया कि पैठ लगने से लज्जापुरी, हर्ष विहार, सिद्धार्थ नगर, गणेशपुरा, अर्जुन नगर, चमरी आदि के लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और रास्ते अवरुद्ध हो जाते हैं। बीमार व्यक्ति भी नहीं निकल पाता है। ऐसा असामाजिक तत्व भी सक्रिय रहते हैं। साप्ताहिक बाजार के समापन के बाद रामलीला मैदान में कूड़े करकट के ढेर लग जाते हैं। उन्होंने साप्ताहिक बाजार के अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरण की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। एसडीएम ने समस्या के निदान का आश्वासन दिया है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867


























