
आशीर्वाद का दीया जलाने उमड़ा जन सैलाब,साढे तीन लाख दीया जले
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जनपद हापुड़ में आशीर्वाद का दीया के लगभग 3 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित किये गए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया के अन्तर्गत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के पर जनपद हापुड़ में लगभग 3 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलन किये गये। सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जनपद वासियों का भी सहयोग मिला जिसके तहत जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो के द्वारा भी अपने घरों पर आशीर्वाद का दिया जलाया गया।गुरूवार की शाम आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत जनपद के बृजघाट, स्पोर्ट स्टेडियम, जवाहर नवोदय विद्यालय, पूठ घाट, कृषि विज्ञान केंद्र, जनपद की समस्त सी एच सी एवं पीएचसी, समस्त अन्नपूर्णा भवन, समस्त कस्तूरबा गाँधी विद्यालय, समस्त अमृतसरोवर, समस्त पंचायत भवन, सबली मंदिर, चंडी मंदिर एवं जनपद के प्रमुख मंदिरों नक्का कुआं, गंगा मंदिर एवं गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख मंदिर के साथ.साथ समस्त विकास खण्डों में आशीर्वाद का दिया के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपकों के माध्यम से सुन्दर व भव्य आकृतियों को बनाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की बधाई व विकास को नई दिशा देने का भी संदेश आम नागरिकों द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष भाजपा, जिला महामंत्री, जिला प्रशासन, जनपद स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों व जनपद वासियों का पूर्ण सहयोग रहा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















