
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभियुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने तीन पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, एक बैंक पासबुक व फर्जी टैक्स इनवॉइस बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शादाब मलिक पुत्र नवाब अली निवासी मोहल्ला रमपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ है। पुलिस ने आरोपी को टूटे रेलवे फाटक वाले रास्ते से दबोचा है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020























