👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना की सीमा से धौलाना में आवारा पशुओं के प्रवेश करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखकर ग्रामीणों की चिंता की लकीरें गहरी हो गई है। दर्जनों की संख्या में आवारा पशुओं का झुंड गांव ककराना में घुस गया जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। इतनी बड़ी संख्या में निराश्रित पशुओं के आने से क्षेत्रवासियों में घबराहट है। उनका कहना है कि निराश्रित पशु उनकी फसल को बर्बाद करेंगे। उन्हें निराश्रित पशुओं से निजात दिलाई जाए।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158























