
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों के छठे दिन मंगलवार को हापुड़ में मां श्री चंडी जी पालकी शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। मैया की एक झलक पाने को भक्त बेताब दिखाई दिए। पालकी में सवार मैया जब लोगों के घर पहुंची तो श्रद्धालुओं ने मैया को फल, मीठाई, पान आदि का भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। हापुड़ नगर के गली-मौहल्ले श्री चंडी मैय्या की जय के उद्घोष से गूंज उठे। क्षेत्र आस्था के सागर में डूब गया।
मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ के तत्वावधान में मां चंडी की पालकी शोभायात्रा निकाली जा रही है।
नवरात्रों के छठे दिन मंगलवार को पालकी यात्रा चंडी धाम से प्रारंभ होकर इंद्रलोक कालोनी, ब्रह्मकुमारी आश्रम, डीएवी स्कूल, पन्नापुरी (पेठे वाली गली) होते हुए चंडी धाम पर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। भक्तों ने पालकी पर पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालु मां चंडी जी की पालकी के आगमन की प्रतिक्षा करते नजर आए। समिति के महंत रविंद्र पोपट ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। आपकों बता दे कि बुधवार को पालकी यात्रा बड़ी मंडी, कोठी गेट पुलिस चौकी, गोपीपुरा (अंदर) से, बुर्ज मौहल्ला से होते हुए चंडी धाम पर विश्राम करेगी।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437






























