
हापुड़: कोठीगेट पर तारों में लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कोठी गेट पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब बिजली के तारों में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। लोगों की मांग है कि मामले का स्थाई समाधान निकाला जाए।
मामला मंगलवार का है जब हापुड़ के कोठी गेट में बिजली के तारों में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में भीड़ अधिक थी लेकिन किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद लोगों ने मामले में बिजली विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया और स्थाई समाधान की मांग की। लोगों का कहना है किस तरह की तस्वीर आए दिन बनी रहती है जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























