
👁 35 views Views
पांच फीट लम्बे रसेल बाईपर सांप को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के रसूलपुर चौपला के पास एक घर में 5 फीट लंबा रसेल वाइपर घुस आया। छत पर रसेल वाइपर को रेंगते देख परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद सर्प मित्र सतेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की रात का है। जब बाबूगढ़ क्षेत्र के रसूलपुर के पास स्थित घर में अचानक 5 फीट लंबा रसेल बाईपर निकल आया। सांप को देखकर सभी के होश उड़ गए। सूचना पाकर सर्पमित्र सत्येंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ा।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton


























