
गुटखा थूकने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदला, तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना के कसाई बाड़ा तकिया के पास गुटका थूकने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो बाइकों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव ककराणा निवासी मूलचंद ने बताया कि विशाल, प्रदीप और दिव्यम किसी काम से धौलाना डाकघर आए थे। कार्य निपटाने के बाद वह दो बाइकों पर सवार होकर लौट रहे थे। रास्ते में गुटखा थूकने को लेकर विवाद हुआ तो दबंगों ने उन्हें जमकर पीटा। पीड़ित पक्ष ने तीन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020


























