हापुड के शीर्ष पुलिस अफसरों से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिम उ0प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल(पंजी) हापुड़ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जनपद के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानन्जय सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर से शुक्रवार को मिला।संगठन की ओर से व्यापारियों ने उनकी जनपद हापुड़ में नियुक्ति पर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने उन्हें आने वाले सप्ताह में कांवड़ यात्रा, साइबर क्राइम, शहर में जाम, व अन्य जिले की समस्याओं से अवगत कराया।पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुलिस हमेशा व्यापरियों व आम जनता के साथ खड़ी है किसी को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो सीधे संपर्क करे हर समस्या का समाधान किया जाएगा व कावड़ यात्रा के संबंध में आवश्यक वस्तुओं व सामाग्री की सप्लाई बाधित न हो उसके लिए वाहनो के पास निर्गत किए जाएंगे, प्रशासन द्वारा एक बार कोड जारी किया गया है जिसके माध्यम से वाहन पास हेतु आवेदन कर सकते है
संगठन में मंडल के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग (हाइड्रो वाले), विपुल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाधक्ष संजय डावर, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र मोनू,जिला कोषाध्यक्ष अमित गोयल (आढ़ती), जिला महामंत्री मनीष सिंघल (ट्रक वाले), जिला मीडिया प्रभारी दीपक बंसल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























