हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पिलखुवा में जर्जर सड़क पर गिर दो बालक चोटिल हो गए। नगर पालिका के आंख मूंदे रहने के कारण बच्चों व राहगीरों का घर से निकलना व सड़क पर चलना हुआ दूभर हो गया है।
नगर पालिका परिषद पिलखवा के मौहल्ला शुक्लान (वार्ड नं 2) में चंडी मंदिर के समीप कुएं के पास नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा एक सरकारी पानी की टंकी के कनेक्शन के लिए एक गड्ढा खोदा गया जिसे काफी लंबा समय व्यतीत होने के बाद भी नगर पालिका कर्मचारियों ने कोई सुध नहीं ली। जिससे जर्जर हुई सड़क पर छोटे-छोटे बच्चे गिर कर चोटिल हो रहे हैं और रहागीरों का निकालना दूबर हो रहा है।
हाल ही में चोटिल हुए बच्चे यशस्वी व जयवर्धन शुक्ला है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























