कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकने वालों पर दर्ज हो मुकद्दमा










कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकने वालों पर दर्ज हो मुकद्दमा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के कांग्रेस जन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकने वालों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजन सोमवार को हापुड के तहसील चौपला पर एकत्र हुए और कांग्रेस के नेता व प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकने वालो के विरूद्ध एक पत्र थाना अध्यक्ष को सौंपा। शिकायती पत्र के माध्यम से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि 15 अप्रैल 2025 को हापुड़ में तहसील चौराहे पर भाजपा के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं द्वारा उनके नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका गया था। जिससे जनपद हापुड़ के हर कांग्रेस जन में रोष व्याप्त हैं। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकने वाले लोगों की जांच कर और उन्हें चिन्हित कर सभी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
जनपद हापुड़ के कांग्रेस जनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को जांच के दायरे में रख उन पर संवैधानिक दायरे में धारा लगाकर उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
शिकायती पत्र देने वालों में पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, रामप्रसाद जाटव, रघुवीर सिंह एडवोकेट, नरेश कुमार भाटी, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, निसार पठान, सविता गौतम, बॉबी त्यागी, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, लिंकन आदि मौजूद रहे।

CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!