
रॉन्ग साइड आ रही कार बाइक से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित गांव नवादा के पास रॉन्ग साइड आ रही एक अनियंत्रित कार बाइक से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान एक महिला घायल हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
मामला गुरुवार की शाम का है जब एक सफेद रंग की गाड़ी रॉन्ग साइड आ रही थी। जैसे ही वह गांव नवादा के पास पहुंची तो कार चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी बाइक से टकराते हुए सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान एक महिला घायल हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264






















