
नए कानून के विरोध में 1 फरवरी को बाजार बंद रखने का आह्वान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूजीसी द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों में लागू किए गए नए कानून के विरोध में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के बक्सर में भाजपा नेताओं के बहिष्कार के पोस्टर लगाए गए हैं। इसी के साथ 1 फरवरी को बाजार बंद करने की अपील की गई है।
बक्सर गांव के युवाओं ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया है जिसे यूजीसी विरोध ग्रुप स्वर्ण समाज का नाम दिया गया है। इसके माध्यम से एक ओर जहां भाजपा नेता वोट मांगने ना आए, यह स्वर्ण समाज का घर है लिखे हुए पोस्टर वायरल किया जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर युवाओं ने इसके विरोध में संगठित होने की अपील की है और एक फरवरी को बक्सर का पूरा बाजार बंद रखने का आह्वान किया है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020
























