हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब खून से लथपथ एक युवक अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा। सिर से खून टपकता देख हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार तुरंत बाहर आए और पुलिसकर्मियों को घायल को अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर के आधार पर उचित व निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
मामला शनिवार की रात का है जब एक युवक खून से लथपथ हापुड़ कोतवाली पहुंचा। युवक के सिर से खून बह रहा था। युवक की हालत देख हापुड़ कोतवाल प्रभारी निरीक्षक नीरज ने पुलिसकर्मियों को घायल का उपचार करने के निर्देश दिए। साथ ही तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
























