
16 साल की किशोरी को 200 रुपए का लालच देकर रेप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दरिंदे ने एक 16 साल की किशोरी के साथ रेप किया। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाहर ले गया था। उसकी 16 साल की बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान होशदारपुर गढ़ी का सनी उर्फ विकास उसके घर पहुंचा और उसने उसकी नाबालिक पुत्री को ₹200 का लालच देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वह उसे जंगल में ले गया।
होशदारपुर गढ़ी के जंगल में एक ट्यूबवेल पर लेकर आरोपी उसे लेकर पहुंचा जहां उसके साथ बलात्कार किया। वहां तीन अन्य लोग भी पहुंच गए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद सनी ने किशोरी को बाइक पर बाबूगढ़ छावनी के तिराहे पर छोड़ दिया। देर शाम जब पीड़िता के परिजन घर पहुंची तो उसने आप बीती बताई जिसके बाद उनके होश उड़ गए। वह थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और किशोरी का मेडिकल कराया।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483

























