
हापुड़ में निकला 12 फीट लम्बा विशाल अजगर
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अजगर निकलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ की गढ़ रोड से सामने आया है जहां नवदुर्गा कॉलोनी में मंगलवार को अचानक 11 से 12 फीट लंबा एक विशाल अजगर निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड़ पाल ने टीम का गठन किया और कड़ी मशक्कत के पश्चात उसे पकड़ लिया और उसकी रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार लोगों की नजर नवदुर्गा कॉलोनी में 12 फीट लंबे विशाल अजगर पर पड़ी जिसके बाद सभी के होश उड़ गए। उन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल टीम का गठन किया। वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद कड़ी मेहनत के पश्चात आखिर वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































