हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने सोमवार को एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया आरोपी संदीप सिंह पुत्र सोम सिंह निवासी असे माजरा थाना बक्शीवाला जनपद पटियाला पंजाब है।
ज्ञात हो कि 25 मार्च को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अल्लाह बख्श पुर मंदिर के पास एक गाड़ी लावारिस अवस्था में खड़ी मिली थी। इसमें 9 बोरों में 120 किलोग्राम डोडा पेस्ट मिला था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी संदीप सिंह को हापुड़ कचहरी के पास से पकड़ लिया।
पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने साथी अजय पुत्र बलवीर के साथ 23 मार्च को अपनी गाड़ी वॉक्सवैगन से हसनपुर जनपद अमरोहा से नाजिम उर्फ मुनीर से सवा कुंटल डोडा खरीद कर हरियाणा जा रहा था। हरियाणा के पानीपत जाते समय गाड़ी का अगला टायर गढ़ में अचानक फट गया। इसी बीच पीछे से पुलिस की गाड़ी आती देख आरोपी गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया जिसने बताया कि आर्थिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से वह डोडा नाजिम से खरीद कर पंजाब में बेचकर आर्थिक मुनाफा कमाते थे। यह काम आरोपी पिछले डेढ़ वर्ष से कर रहे थे। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
DEEWAN, DPS, SBM, SBVM आदि की नई व पुरानी किताबें DISCOUNT पर खरीदें: 9528182700, 9457100571























