हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सेना में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग गांव सेना पहुंचे और जमकर हंगामा किया। साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।

मेरठ के थाना किठौर के गांव खंदावली निवासी साजिया पुत्री बाबू खान का निकाह सात महीने पहले गांव सेना के कमरे आलम के साथ हुआ था। गुरुवार की देर रात इफ्तयारी के बाद दंपति कमरे में जाकर सो गए। देर रात साजिया को अचानक उल्टियां होने लगी। ससुराल पक्ष के लोगों ने चिकित्सकों को मामले से अवगत कराया लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर साजिया ने दम तोड़ दिया। मामले कि जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पांच चॉकलेट पान के साथ एक FIRE PAAN FREE: 7310000347
केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद






























