VIDEO: आज से शुरु हो रहे बाल स्वास्थ्य पोषण माह में बच्चों को लगेंगे टीके










  • वीडियो में बाल स्वास्थ्य पोषण माह की जानकारी देते डां. संजीव कुमार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 13 अगस्त यानी आज से स्वास्थ्य विभाग “बाल स्वास्थ्य पोषण माह” की शुरुआत करने जा रहा है। हापुड़ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डां. संजीव कुमार ने बताया कि एक माह के इस पोषण माह में नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को Vitamin-A का टीका लगाया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं तथा हाल ही मां बनी मां को स्तनपान के प्रति जागरुक किया जाएगा और निमोनिया से लड़ने में मददगार पीसीवी वैक्सीन भी नि:शुल्क लगाई जाएगी।

एक माह का होगा सत्र:

बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत 13 अगस्त गुरुवार से होगी। एक माह के इस सत्र में विभाग तीन लक्ष्य को साथ लेकर चलेगा।

पहला लक्ष्य:

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा दीदी अपने-अपने क्षेत्र से नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को नौ खुराक दी जाएंगी । Vitamin-A के इस टीकाकरण से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

दूसरा लक्ष्य:

न्यूमोकोकल न्यूमोनिया (Pneumococcal Pneumonia) के चलते हो रही बच्चों की मौत को काबू में करने के लिए बच्चों को पीसीवी वैक्सीन (PCV Vaccine) का टीका लगाया जाएगा जिससे न्यूमोकोकल न्यूमोनिया के चलते हो रही शिशुओं की मौत में कमी आएगी।

तीसरा लक्ष्य:

मां का दूध शिशु के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसीलिए गर्भवती व मां बनी महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग स्तनपान के प्रति जागरुक करेगा।

बता दें कि इस “बाल स्वास्थ्य पोषण माह” का मकसद है कि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जाए जिससे बच्चे की शारीरिक दूरी का विकास हो।

ये भी पढ़ें: VIDEO: सोमवार को लॉच होगी PCV Vaccine, हापुड़ में 13 अगस्त से लगेगा टीका







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!