पशु हत्यारा दस हजार का इनामी पुलिस ने दबोचा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं शातिर व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम में वांछित व दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया , जिसके कब्जे से अवैध एक तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया है।आरोपी गांव अल्लाहबख्शपुर का रोहित है जो काफी समय से पुलिस के साथ के साथ आंखमिचौनी कर रहा था।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि पकड़ गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर है जो अगस्त वर्ष 2021 से फरार चल रहा था।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065























