हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा नवरात्रि के महापर्व पर चंडी धाम में श्री चंडी मैय्या का श्रंगारसो ने की वरक से होगा। प्रबंध समिति के प्रधान नवनीत अग्रवाल (कली वालो) ने बताया कि अष्टमी के दिन सुबह से ही भारी संख्या में भक्तों द्वारा मैया को दूध,जल और चोला चढ़ाया गया। अष्टमी में मौके पर जिलाधिकारी ने भी चंडी मैया के दर्शन किये और चार भक्तों द्वारा छप्पन भोग का प्रशाद एवं फूल बंगले का आयोजन किया गया। अष्टमी के दिन और नवमी के दिन मैया को सोने के वरक लगाकर श्रृंगार किया जाएगा। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए चंडी मन्दिर प्रबंधक समिति ने सारे पुख्ता इंजमाम पहले ही कर लिए थे जिसकी सभी दर्शनार्थीयो ने भूरी भूरी प्रशंसा की।इस मौके पर पूरी चंडी मन्दिर प्रबंधक समिति मौजूद रही।
पिलखुवा के व्यापारी की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत
🔊 Listen to this पिलखुवा के व्यापारी की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शेर वाली गली निवासी कपड़ा व्यापारी…
Read more






















