देश के कई राज्यों में रह रहे लोगों के साथ लाखों की ठगी करने वाले छह साइबर ठग दबोचे










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की साइबर सेल टीम ने छह शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों के कब्जे से 7600 नकद, तीन आईफोन समेत छह मोबाइल फोन, एक आई-20 कार, एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी लोगों के क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर बैंक के अधिकारी बनकर भोले-भाले लोगों को फोन करके बातों में उलझा लेते थे। इसके लिए वह गिफ्ट वाउचर और बोनस देने की बात करते थे। बहकावे में आकर लोग ओटीपी और अपनी डेट ऑफ बर्थ की जानकारी देते थे जिसके बाद वह ठगी को अंजाम दिया करते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी तक 100 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर लाखों रूपए की ट्रांजैक्शन कर चुके हैं।
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस में एक मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें एक व्यक्ति के साथ शातिर ठगों ने ठगी को अंजाम दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और छह को गिरफ्तार कर लिया जिनके नाम साहिल उर्फ दर्पण पुत्र देवेंद्र, प्रशांत सिंगला पुत्र राकेश सिंगला, दीपक व शिवम पुत्र उमाकांत गिरी, विवेक पुत्र पवन कुमार तथा दीपांशु पुत्र रमन निवासीगण रोहिणी दिल्ली है। पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली के पंजाबी बाग में स्थिति ईमाया मॉल से गिरफ्तार किया।
सीओ ट्रैफिक आशुतोष शिवम का कहना है कि आरोपी लोगों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी इकट्ठा कर बैंक अधिकारी बनकर उन्हें फोन करते हैं और ठगी को अंजाम देते हैं। इसके लिए वह नामी वेबसाइटों पर फेक अकाउंट बनाकर वाउचर खरीद कर समान आर्डर करके फर्जी पते पर मंगाते हैं जिन्हें बेचकर वह आर्थिक लाभ उठाते हैं और सामान बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते हैं। आरोपी दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में रह रहे लोगों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RAVI SNACKS लाएं हैं : HAPPY HOURS: 9105807749







Related Posts

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 19 के मोहल्ला मिर्धापाड़ा में पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्र वासियों ने नाराजगी ज़ाहिर की…

Read more

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

🔊 Listen to this जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 09/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
error: Content is protected !!