12 दमकल की गाड़ियों ने बुझाई प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, 12 लाख का नुकसान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित कोटला मेवतियान में अवैध रूप से संचालित प्लास्टिक के गोदाम में बुधवार की सुबह करीब 6:00 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी इसमें लेंटर भी चटक गया और दमकल विभाग के 12 टैंकर व 24 कर्मचारियों ने मिलकर ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग के दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन करीब 12 लाख रुपए का नुकसान हो गया। दमकल विभाग का कहना है कि रिहायशी इलाकों में प्लास्टिक का यह गोदाम अवैध रूप से संचालित है जिसके पास ना तो दमकल विभाग की एनओसी और ना ही आग से निपटने के किसी तरह के उपकरण।


आपको बता दें कि कोटला मेवतियान में नारायण का गौतम बुद्ध बारदाना स्टोर के नाम से प्लास्टिक का गोदाम है। जहां बड़ी संख्या में प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से कट्टों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान 12 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। दो मंजिल इस गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
आग की सूचना मिलने पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कोटला मेवतियान में रिहायशी इलाके में यह गोदाम अवैध रूप से संचालित है। सिर्फ यही नहीं बल्कि और भी कई गोदाम यहां अवैध रूप से चल रहे हैं जिसके चलते आबादी पर भी हादसे का डर मंडरा रहा है।

पांच चॉकलेट पान के साथ एक FIRE PAAN FREE: 7310000347







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!