हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा नवरात्रि के महापर्व पर चंडी धाम को भव्य फूल बंगले से सजाया। प्रबंध समिति के मंत्री सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र के छठे दिन सुबह से ही भारी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। मन्दिर में चार भक्तों द्वारा छप्पन भोग का प्रसाद एवं फूल बंगले का आयोजन किया गया और रविवार को एक भक्त द्वारा मैया को सोने का हार चढ़ाया गया और एक भक्त द्वारा मंदिर के गर्भगृह की छतों पर चाँदी लगवाने की घोषणा की गई। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए चंडी मन्दिर प्रबंधक समिति सुबह से रात तक व्यवस्था में लगी रही चंडी मंदिर प्रबंधक समिति ने मैया को सोने का हार एवं छतों पर चांदी लगवाने वाले भक्त का ह्रदय से अभिनन्दन एवं स्वागत किया और एस डी एम एवं पुलिस प्रशासन का अच्छी व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर पूरी चंडी मन्दिर प्रबंधक समिति मौजूद रही।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950
























