चार गौकशों की निशानदेही पर तीन अन्य साथी पकड़े, एक फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी में पकड़े गए चार आरोपियों की निशानदेही पर उनके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कुल मिलाकर सोमवार को एक घायल समेत सात शातिर गौकशो को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से पुलिस ने दो स्प्लेंडर बाइक, गौकशी करने के उपकरण, प्रतिबंधित जीवित पशु, तमंचे बरामद किए हैं।
गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात पुलिस और बदमाशों की अल्लाहबख्शपुर रोड पर मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान सुहेल पुत्र रईसुद्दीन निवासी गढ़मुक्तेश्वर घायल हो गया। इसी के साथ ही पुलिस ने विक्की पुत्र मलखान, आजाद पुत्र दिलीप और फरमार पत्र कलुआ निवासीगण गढ़मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों के तीन अन्य साथियों को भी ग्राम दौताई के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोनू व सीनू समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि सोनू और सीनू के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि एक साथी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।


























