हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने गांव अनूपपुर डिबाई में अपने चाचा गुलज़ार की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गुलफाम पुत्र इंतजार निवासी गांव अनूपपुर डिबाई सिंभावली है जिसने आपसी पारिवारिक रंजिश के चलते इस वारदात को अपने साथी के साथ अंजाम दिया। मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही फरार साथी राहुल की तलाश में पुलिस जुट गई है।

क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि 24 मार्च को थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई में गुलफाम ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। गुलफाम ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब गुलजार कुछ ग्रामीणों के साथ पैदल आ रहा था। इसी बीच गुलफाम ने गुलजार की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक गोली गुलजार के साथ चल रहे व्यक्ति को भी लगी जिसे उपचार के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया। मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सोमवार को आरोपी गुलफाम को तमंचा मय तीन खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल फरार आरोपी राहुल की तलाश जारी है।
DEEWAN, DPS, SBM, SBVM आदि की नई व पुरानी किताबें DISCOUNT पर खरीदें: 9528182700, 9457100571

केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद
























