👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ पेट्रोल पंप पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में मेरठ मंडल अध्यक्ष युवा जीते चौहान ने बुलंदशहर कस्बा बुगरासी के मूल निवासी आशु खान को मेरठ मंडल सचिव मनोनयन पत्र दिया।
इस मौके पर आशु खान को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में मेरठ मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी, मेरठ मंडल संगठन मंत्री महिपाल सिंह चौहान उर्फ गुजराल, मंडल संयोजक सुनील त्यागी, जिला सचिव सुभाष चौहान, मंडल महासचिव सेवाराम चौहान सहित अन्य सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950

श्री हरमिलाप वैष्णों देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव 1 अप्रैल से























