सम्पत्ति के लिए सगे भाई ने भाई की गर्दन काट डाली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के गांव चितौली में सम्पत्ति हड़पने के उद्देश्य से अपने सगे भाई की बलकटी से काट कर हत्या कर दी और शव को खेत में बने बोरिंग के एक गड्डे में छिपा दिया था। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण करते हुए। हत्या के आरोप में सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से बलकटी, फावड़ा व ट्रैक्टर ट्राली बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गांव चितौली के कमल सिंह के दो बेटे सुनील उर्फ कालू व 55 वर्षीय पवन कुमार उर्फ टिल्लू रहते है। सुनील पवन की सम्पत्ति पर नजर रखता था। हत्या आरोपी सुनील ने पूछताछ के दौरान पुलिस के बताया कि उसका भाई पवन शराब पीने व नशा करने का आदी था और उसके कोई संतान भी नहीं थी। पवन की 20 लाख रुपए की एफडी में वह अपने भाई के साथ नौमिनी और उसकी करीब 3 बीघे जमीन जो काफी कीमती है जो बेचने को कह रहा था। सुनील ने सम्पत्ति के लालच में 2 मार्च को खेत पर काम करने के बहाने बुला लिया। सुनील ने बलकटी से अपने सगे भाई पवन की गर्दन काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को खेत में ही बने बोरिंग के गड्डे में दबा दिया था। लाश से बदबू न आए इसके लिए वह ट्रैक्टर ट्राली से दो ट्राली मुर्गे की बीट हापुड़ के लाकर शव के ऊपर डाल दी थी। दूसरी ओर पवन की गांव में खोज बीन शुरु हो गई। पुलिस ने मृतक पवन कुमार का शव शनिवार को खेत में बने बोरिंग के गड्डे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पवन की हत्या के आरोप में उसके सगे भाई सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
























