हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):ज़िला हापुड़ के जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर व ज़िलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ता जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की माँग को लेकर हापुड के विधायक विजयपाल को रविवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।विधायक विजयपाल आढती ने हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है।
सदर विधायक से वार्ता में राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि जनपद हापुड सहित देशभर के संगठन कार्यकर्ता अपने -अपने ज़िलों से क़ानून की माँग के समर्थन में हस्ताक्षरित समर्थन पत्रक लेकर 28 अप्रैल 2023 को दिल्ली ग़ाज़ियाबाद बार्डर स्थित जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन कैंप पर एकत्रित होंगे जहां से 29 अप्रैल प्रातः 8 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली की ओर रैली के रूप में कूच करेंगे। सदर विधायक के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में कहा गया है कि जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने पर सहमति न बनने की स्थिति में 29 अप्रैल से ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है।

सुन्दर कुमार आर्य ने बताया कि जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की माँग को लेकर पिछले 9 वर्षों से अधिक समय से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में देश भर के 23 राज्यों में 400 से अधिक ज़िलों में अभियान चल रहा है। इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन के मुख्य संरक्षक डा० इन्द्रेश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 125 सांसदों का समर्थन रहा है ।इस विषय में 9 अगस्त 2018 को भारत के राष्ट्रपति से संगठन एवं सांसदों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने भेंट करके उन्हें क़ानून की माँग के समर्थन में 125 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित संगठन का माँग पत्र सौंपकर सरकार द्वारा क़ानून बनाने की प्रक्रिया आरंभ करने का अनुरोध किया था।
विधायक आवास पर राजेंद्र गुर्जर,सुन्दर कुमार आर्य, कटार सिंह, शशि गोयल,ज्योति सक्सेना,जयकरण बंसल, डा० शिवकुमार, ओमप्रकाश कुमार,अनिल गुप्ता, शुधांशु गोयल,जयप्रकाश शर्मा,पंकज त्यागी, सुधीर त्यागी,राधे लाल त्यागी,शैंकी त्यागी,सर्वेश त्यागी, शेखर त्यागी,धर्मवीर मुटरेजा,प्रवीण कुमार,पुष्पा देवी, अंकुर शर्मा,रामपाल जाटव,राजेंद्र गोयल आदि उपस्थित रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























