साइकिल रैली से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हापुड़ के पास के गांव बक्सर में मीलों लम्बी साइकिल रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र हाथों में तख्तियां लिए थे जिन पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश लिखे थे।
सरस्वती शिशु सदन बक्सर के सैकड़ों छात्र साइकिलों पर सवार होकर विद्यालय परिसर में रविवार की सुबह पहुंचे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरोज शर्मा ने साइकिल रैली का शुभारंभ किया और कहां कि पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन सुरक्षित है। विद्यालय के शिक्षक कपिल शर्मा, मनीष शर्मा, राहुल गोयल, शालिनी, अनुराग, कईयूम आदि उपस्थित थे। साइकिल रैली बक्सर से सिम्भावली तक जाकर वापिस लौट गई।



























