हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव चितौली में जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने अपने सगे भाई की बलकटी से हत्या कर दी और शव को कुएं में दबा दिया। शनिवार को मौके पर मौजूद ग्रामीणों को जब शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची हाफिजपुर पुलिस ने शव को कुएं से निकाला और उसे कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के सगे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है जिसने जमीनी विवाद को लेकर पवन की हत्या की थी।
55 वर्षीय पवन कुमार उर्फ टिल्लू शराब पीने का आदी था जो अपने भाई सुनील के साथ दो मार्च को ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर खेतों पर जा रहा था। इसी बीच सुनील ने जमीन में हिस्सा मांगने की बात कही जिससे पवन आगबबूला हो उठा। दोनों में कहासुनी हो गई जिसके बाद सुनील ने बलकटी से पवन की हत्या कर दी और बोरे में ले जाकर शव को कुएं में दबा दिया। एक तरफ पवन की तलाश जारी थी तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को जब शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसने मौके पर पहुंचकर कुएं से गला हुआ शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more
























