अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस को दी चेतावनी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और शनिवार को कचहरी के मुख्य गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के सचिव नरेंद्र शर्मा का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता वह आंदोलन जारी रखेंगे। इसी के साथ सोमवार को पुलिस अधीक्षक का पुतला भी फूंका जाएगा। गुस्साए अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस तानाशाही कर रही है और महिला अधिवक्ता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है जिससे अधिवक्ताओं में बेहद नाराजगी है। अधिवक्ताओं ने पुलिस को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा वह न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।


आपको बता दें कि हाल ही में हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधिवक्ता मोनिका सिद्धू के साथ हरियाणा पुलिस ने उनके घर पहुंचकर अभद्रता की। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस उन्हें खींचते हुए गाड़ी तक ले आई और महिला अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। वहीं हरियाणा पुलिस की तहरीर पर हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह मुकदमा पूरी तरह फर्जी है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए अधिवक्ता शनिवार को हापुड़ कचहरी के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया जिनका कहना है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर करेंगे। प्रदर्शन के दौरान हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष ऐनुल हक, एडवोकेट संजय कंसल, एडवोकेट अजीत सिंह चौधरी, एडवोकेट उदय सिंह, एडवोकेट ओमवीर चौधरी, एडवोकेटराहुल यादव, एडवोकेट राहुल शर्मा आदि ने प्रदर्शन किया।

पिज़्ज़ा पेटीज समेत 30 तरह की पेटीज : 9105807749







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!