विधि विरुद्ध कार्य में लिप्त होने से बचें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के शहरा व ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त व मार्च का सिलसिला देर रात तक जारी है और राष्ट्रीय राजमार्ग व सम्पर्क मार्गों पर पुलिस रेगूलर वाहनों की चैकिंग कर रही है। ट्रिपल राइडरों व ट्रैफिक रुल की अनदेखी करने वालों को सबक सीखाने के साथ ही वाहनों के चालान भी ठोक रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था बनाना तथा गुंडों को सबक सीखाना है। निकाय चुनाव के मद्देनजर भी पुलिस की गतिशीलता बढ़ाई गई है। नवरात्रों व रमजान साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ सम्पन्न हो।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि गुंडा तत्वों, हुड़दंगियों, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों तथा महिलाओं के प्रति दुष्टता भरी दृष्टि रखने वाले, जुआरियों, सटोरियों व क्रिकेट सटोरियों, अफवाह को जन्म देने व फैलाने वालों आदि को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से कहा है कि वे अपने-अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें गलत व विधि विरुद्ध कार्य में लिप्त होने से रोकें।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586



























