हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के माता मोहल्ला स्थित समिति सदस्य मधुबाला के गणगौर का त्योहार मनाया गया। सभी बहनों ने गणगौर के गीत गाए। गणगौर कथा शिव पार्वती की पूजा की। यह पूजा चैत्र नवरात्रि के तृतीय तिथि को मनाई जाती है। नगर अध्यक्ष आशा सोमानी ने गणगौर की कहानी सुनाई। कार्यक्रम में गीतों की प्रतियोगिता गेम और तंबोला का आनंद लिया गया। सचिव प्रीति महेश्वरी, संगठन मंत्री प्राची, सांस्कृतिक मंत्री समीक्षा, कार्यक्रम संयोजिका रहे जिला सचिव आशा तापड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया। समिति संरक्षक कांता महेश्वरी ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मधु मालू, मंजू, शालिनी,अलका, नीता, नीलम और प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता महेश्वरी उपस्थित रहे।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more

























