हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लखनऊ मुख्यालय द्वारा लखनऊ में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बिजनेस कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है जहां 25 देशों के राजनयिक और उच्चाधिकारी शामिल होंगे। समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन में आईआईए चैप्टर हापुड़ का एक प्रतिनिधिमंडल इस कार्यक्रम में शामिल होगा। हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता और सचिव पवन शर्मा अंतरराष्ट्रीय बिजनेस कन्क्लेव में शामिल होंगे।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065


























