हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 17 और 19 मार्च को रुक-रुक कर हुई बारिश से किसानों की फसल प्रभावित हुई है। ऐसे में जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे किया। सर्वे के अनुसार अभी तक गेहूं की सवा छह प्रतिशत और सरसों की सवा आठ प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ 1470 किसानों को दिया जाएगा।
बता दें कि बिन मौसम बरसात से किसानों की फसल प्रभावित हुई है। ऐसे में किसानों को आर्थिक चोट पहुंची है जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने खेतों में जाकर सर्वे किया जिसके अनुसार सरसो की सवा आठ और गेहूं के सवा 6% फसल प्रभावित हुई है।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288


























