हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर टीबी के लक्षण, बचाओ, जांच और उपचार के बारे में जागरूक कर रहा है। इसके लिए जगह-जगह स्कूल, मदरसों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को जागरुक किया जा रहा है। हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कहा कि टीबी की रोकथाम के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। ऐसे में शुक्रवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी से एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए लोगों को जागरूक करेगी।

























