हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाल ही में हुई बिजली कर्मियों व अधिकारियों की स्ट्राइक से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन गुरुवार को नेटवर्क की समस्या और कर्मचारियों के व्यवहार से एक बार फिर बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। हापुड़ की नगर पालिका परिसर में स्थित बिजलीघर में बिल जमा करने पहुंचे लोगों को नेटवर्क समस्या आने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कर्मचारी खिड़की बंद कर अंदर बैठ गया। उपभोक्ताओं ने बताया कि वह खिड़की खटखटाते रह गए लेकिन कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को यह बताने की जहमत तक नहीं उठाई कि फिलहाल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। ऐसे में उपभोक्ता नाराज हो गए। बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों के इस रवैया से उपभोक्ताओं में नाराजगी है जिनका कहना है कि लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























